सितंबर से देश में स्पेक्ट्रम की सबसे बड़ी नीलामी

नई दिल्ली। 29 सितंबर से स्पेक्ट्रम की मेगा सेल शुरू होने जा रही है। टेलीकॉम विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए अर्जी मंगाई है। इसे अब तक की सबसे बड़ी नीलामी माना जा रहा है। 700 मेगा हर्टज समेत सभी बैंड को नीलामी के लिए खोला जाएगा। ये पहली बार है जब 700 मेगा हर्ट्ज बैंड स्पेक्ट्रम का ऑक्शन होने जा रहा है।

telecom

टेलीकॉम कंपनियों के लिए राहत की बात ये है कि पेमेंट करने के 30 दिन के अंदर ही  स्पेक्ट्रम मिल जाएगा। हालांकि स्पेक्ट्रम खरीदने के बाद पमेंट में देरी पर 9.3 फीसदी ब्याज देना होगा। सरकार ने इक्विटी का लॉक इन पीरियड भी घटाकर 1 साल कर दिया है। स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज 3 फीसदी रखा गया है। सरकार को उम्मीद है कि स्पेक्ट्रम ऑक्शन से 5.66 करोड़ रुपये की कमाई होगी। टेलीकॉम सेक्रेटरी जे एस दीपक का कहना है कि ये अब तक की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी है और इसके बाद पूरी उम्मीद है कि कंपनियों की सर्विस में सुधार होगा। इसमें 700, 800, 900, 1800, 2100,2300, और 2500 मेगाहर्टज स्पेक्ट्रम होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *