सोची में मोदी, पुतिन ने किया नौका विहार

सोची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अनौपचारिक बातचीत के बाद मंगलवार को सोची में बोचारेव क्रीक से ओलंपिक पार्क के बीच नौका विहार किया, ताकि दोनों को द्विपक्षीय रिश्तों के बारे में बात करने का अधिक समय मिल सके।

दोनों नेता अपने पहले अनौपचारिक सम्मेलन के लिए काला सागर के तट पर स्थित इस शहर में हैं। रूस की आधिकारिक संवाद समिति तास की खबर के अनुसार पुतिन के आवास बोचारोव रूचे पर दोनों नेताओं के बीच 3 घंटे से भी अधिक लंबी बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘काला सागर में नौका विहार!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सोची में बोचारेव क्रीक से ओलंपिक पार्क के बीच नाव पर सफर के दौरान विस्तृत चर्चा की। नौका विहार के दौरान दोनों नेताओं ने दुभाषिये की मदद के बगैर अंग्रेजी में चर्चा की। इससे पहले मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के साथ अपनी चर्चा के दौरान दोनों ‘रणनीतिक साझीदारों’ के बीच के मजबूत रिश्ते को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *