नवाज शरीफ की पत्नी को गले का कैंसर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसूम नवाज को फिर से गले का कैंसर हो गया है और डॉक्टरों ने उनकी गर्दन में फिर से ट्यूमर की गांठें देखी है। यह जानकारी उनकी पुत्री मरियम नवाज ने आज दी

दुनिया न्यूज में आज प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मरियम ने जवाबदेही अदालत के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नवाज शरीफ को उनकी पत्नी से मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि हमने एक सप्ताह के लिए न्यायालय में हाजिरी से छूट देने की अपील की थी, लेकिन अदालत ने हमें बेगम कुलसूम से मुलाकात के लिए कुछ दिन नहीं दिए हैं। मरियम ने कहा कि डॉक्टर हमसे मिलकर आगे के इलाज की प्रक्रिया के बारे में चर्चा करना चाहते हैं।

इससे पहले नवाज शरीफ के पुत्र हसन नवाज ने कहा था कि पिछले सात महीनों में बेगम कुलसूम की तीन बार सर्जरी की गई है और सात बार कीमोथेरेपी की गई है।- एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *