घर पर आसानी से बनाएं मुगलई पनीर पराठा

इंटरनेट डेस्क। मुगलई पराठा एक बंगाली डिश है। वैसे तो इस पराठे कि भरावन में अंडा डाला जाता है लेकिन हम अंडे की जगह इसमें पनीर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। चलिए आपको बताते हैं मुगलई पराठा बनाने की विधि………….

सामग्री :-

आटा – 3 कप
मैदा – 1 कप
तेल – 2 बड़ा चम्मच
पनीर- 500 ग्राम
प्याज – 8,10 बारीक कटे हुए
धनिया पत्ती – 1 कटोरी बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 3 बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
पराठा सेकने के लिए घी

तमिलनाडु की स्पेशल डिश पोंगल

विधि :-

एक बर्तन में आटा, मैदा, 2 चम्मच तेल डालें और पानी मिलाकर गूंद लें।

आटे को 2 घंटे के लिए ढककर रख दें। अब इस आटे को तोड़कर लोई बनाकर तैयार कर लें।

इन लोइयों को 15 मिनट तक रख दें, इसके बाद सूखा आटा लगाकर लोई को हाथ से फैलाएं और दबाकर रोटी बेल लें।

मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें।

तवे पर रोटी रखें और उसके ऊपर पनीर, थोड़ी कटी प्याज, हरी मिर्च, थोड़ी हरी धनिया और नमक डालकर पराठे को चारों तरफ से बीच में फोल्ड करें।

स्वीट डिश में बनाएं गाजर का हलवा

साइड से घी डालकर अच्छी तरह सेंके। फिर पलट कर दूसरी तरफ भी सेकें। इसी तरह सभी पराठे सेक लें।

तैयार पराठे को काट लें और हरी चटनी व दही के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *