मुंबई-गोवा हाइवे: पुल गिरा, कई वाहन बहे, 22 लापता

 

मुंबई। गोवा हाइवे पर रायगढ़ ज़िले में महाड़ के पास एक पुल गिर गया है और सावित्री नदी में दो बसों और अन्य वाहनों के बह जाने की आशंका है।

mumbai-goa-highway

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनविस ने ट्वीट किया कि महाबलेश्वर इलाक़े में भारी बारिश के बाद नदी में पानी का स्तर बढ़ गया था और इसी वजह से पुराना पुल टूट गया।  भारी बारिश के कारण पुल के बहने के बाद इलाक़े में यातायात रुक गया था। उनके मुताबिक हादसे में हताहत हुए लोगों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, क्योंकि जब ये हादसा हुआ तब इलाक़ें में गहरा अंधेरा था। मुख्यमंत्री के मुताबिक उस इलाक़े में दो पुल हैं और पुराना पुल गिरा है जबकि यातायात दूसरे नए पुल के ज़रिए चल रहा है।

पुल रायगढ़ ज़िले में गिरा और कलेक्टर शीतल हुगले ने पत्रकार अश्विन अघोर को बताया कि मंगलवार देर रात पुल के गिर जाने से दो बसों और कुछ अन्य वाहनों के नदी में बह जाने की आशंका हैं। काफ़ी देर तक यातायात के रुके रहने के बाद, दूसरे पुल के ज़रिए यातायात फिर शुरू हुआ  उनके मुताबिक बसों में 22 लोग सवार थे जिनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।  राहत और बचाव कार्य के लिए पुणे से एनडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल पहुंच रही है। मुख्यमंत्री फणनविस के अनुसार इस हादसे के बाद, इस पुल के समानांतर बने दूसरे पुल पर भी यातायात रोक दिया गया था, पर बाद में इसे खोल दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *