लोगों को मूर्ख बनाकर पैसे वसूल रही सरकार: चोडांकर

पणजी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव गिरिश चोडांकर ने गोवा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे फर्जी तरीके से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। चोडांकर ने यहां एक वक्तव्य जारी कर यह बात कही।

कांग्रेस सचिव ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की वजह से राज्य आर्थिक रूप से दिवालियेपन का शिकार हो रहा है। चोडांकर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य को इस संकट से उबारने की बजाए सरकार दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे फर्जी तरीके से पैसे वसूलने का कार्य कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में यातायात अनुशासन के नाम पर चलाए जा रहे अभियान से सडक़ दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है बल्कि इससे लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे पैसा वसूूलने का काम किया जा रहा है। चोडांकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार द्वारा यातायात नियमों के नाम पर लोगों का अनावश्यक रूप से शोषण किए जाने के खिलाफ है।

हम यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध नहीं करते बल्कि दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे फर्जी तरीके से पैसे वसूलने का विरोध कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *