शत्रुघ्न सिन्हा के ‘रामायण’ पर चला BMC का हथौड़ा

मुंबई: देश की व्यापारिक राजधानी में रहने वाले बीजेपी सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के आठ मंजिला इमारत ‘रामायण’ पर बीएमसी का हथौड़ा चला है। सिन्हा का यह मकान जुहू इलाके में है।

पिछले कुछ महीनों से बंगले में अवैध निर्माण की खबर बीएमसी को मिली थी। इसके बाद बीएमसी द्वारा कई नोटिस भेजा गया। बावजूद इसके कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह बीएमसी अधिकारियों ने सिन्हा के आवास पर बुल्डोजर चलाया। ख़बरों के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा इस कार्रवाई के वक़्त वहां मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अधिकारियों के साथ सहयोग किया। उन्होंने कहा, ‘उनके घर में मामूली बदलाव हुए थे. मैंने बीएमसी कर्मचारियों को इस निर्माण को हटाने में पूरी तरह सहयोग किया।

 

सिन्हा ने कहा, ‘मैंने नोटिसों का जवाब दिया था, लेकिन घर में मामूली गड़बड़ियों के कारण मैंने बीएमसी स्टाफ को इसे गिराने में समर्थन दिया। सरकार घर में शौचालय निर्माण को बढ़ावा दे रही थी। इसलिए हमने छत पर एक टॉयलेट बनवाया ताकि बिल्डिंग के कर्मचारी इसे इस्तेमाल कर सकें। हमने पूजा घर को भी फ़िलहाल शिफ्ट कर दिया है।’

 

बता दें बीजेपी सांसद अपने इस बंगले में परिवार वालों के साथ रहते हैं। सिन्हा ने अपने इस बंगले को आठ मंजिला इमारत में परिवर्तित किया था। जिसमें छत पर एक टॉयलेट, एक कार्यालय और एक पूजा घर बनवाया गया था। इस निर्माण को बीएमसी ने अवैध करार दिया।

इससे पहले महानायक अभिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जैसे बड़े कलाकारों के बंगलों पर भी बीएमसी कार्रवाई कर चुकी है।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *