विरुष्का के रिसेप्शन में शामिल होंगे ये विशेष मेहमान

मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (विरुष्का) की शादी का दूसरा रिसेप्शन आज मुम्बई वर्ली के सेंट रेगिस होटल के नौवीं मंजिल स्थित एस्टर बॉलरूम में आयोहिज किया जाएगा। इस मौके पर खेल और बॉलीवुड जगत की दिग्गज हिस्तियां उपस्थित रहेंगी। इनके अलावा इसमें चुनिंदा उद्योगपति तथा राजनेता शामिल होंगे।

इस रिसेप्शन में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के सभी खिलाड़ी और बीसीसीआई के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
खेल की दिग्गज हस्तियों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह शामिल हैं, जो इसमें भाग लेंगे।

 

बॉलीवुड जगत से अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान,आमिर खान, वरूण धवन, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, प्रियंका चौपड़ा, रणवीर सिंह, करण जौहर, आदित्य चौपड़ा और रानी मुखर्जी के रिसेप्शन में शामिल होंने की उम्मीद है।

 

वहीं उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के भी इसमें उपस्थित रहने की संभावना है। खबरों के अनुसार अनुष्का इस रिसेप्शन में रॉयल ब्लू कलर का वेलवेट का लहंगा और सब्यसाची की डिजाइनर ज्वैलरी पहनेंगी।

 

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसम्बर को इटली के मिलान में शादी की थी। इसके बाद 21 दिसम्बर को दिल्ली में पहला रिसेप्शन आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहीं खेल जगत से इसमें गौतम गंभीर, शिखर धवन और सुरेश रैना शामिल हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *