विजय माल्या और ललित मोदी के प्रत्यर्पण मामले में भारत ने ब्रिटेन से मदद मांगी

नई दिल्ली: विजय माल्या और ललित मोदी के प्रत्यर्पण मामले में भारत ने ब्रिटेन से मदद मांगी. भारत ने विजय माल्या और ललित मोदी समेत 13 भगोड़ों के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन से सहयोग मांगा है. भारत ने कहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल कश्मीरी तथा खालिस्तानी अलगाववादियों द्वारा नहीं होने दे.
अधिकारियों ने बताया कि गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने ब्रिटेन के आव्रजन राज्यमंत्री ब्रांडन लुइस के साथ यहां द्विपक्षीय बैठक में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि रिजिजू ने शराब कारोबारी विजय माल्या, पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और क्रिकेट सटोरिये संजीव कपूर समेत 13 लोगों के प्रत्यर्पण में ब्रिटेन से सहयोग मांगा है.
भारत ने 16 अन्य कथित अपराधियों के अभियोजन में भी कानूनी सहायता मांगी है. अधिकारी के मुताबिक रिजिजू ने लुइस से ब्रिटिश सरजमीं का इस्तेमाल कश्मीरी और खालिस्तानी अलगाववादियों द्वारा भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देने को कहा.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *