राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने ममता बनर्जी मामले में राजनाथ से की बात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों के बाद राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात करके इन आरोपों पर हैरानी जतायी है। सूत्रों ने बताया कि त्रिपाठी ने राजनाथ सिंह से बात करके उन्हें बताया कि वह मुख्यमंत्री के आरोपों से आश्चर्यचकित है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रवैया और भाषा शैली हैरान करने वाली है। कोलकाता में राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कल मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गयी भाषा और उनके रवैये पर राज्यपाल आश्चर्यचकित है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच बातचीत सामान्यत गोपनीय होती है और किसी से भी इसका खुलासा किये जाने की उम्मीद नहीं होती।

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल संवैधानिक पद से बंधे रहने के कारण राज्य के मामलों में मूक दर्शक नहीं बने रह सकते है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार ममता बनर्जी ने कल राज्यपाल की निंदा करते हुए आरोप लगाया था कि राज्यपाल ने उन्हें धमकी दी हैं। उन्होंने कहा था,राज्यपाल ने मुझे फोन पर धमकी दी है। राज्यपाल संवैधानिक पद पर होने के बावजूद भाजपा के पक्ष में बोल रहे है। मैंने उनसे कह दिया है कि वह इस तरह से बात नहीं कर सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *