मोदी मैड्रिड रवाना, 30 साल में स्पेन का दौरा करने वाले पहले भारतीय PM

modi spainनई दिल्ली/बर्लिन. मोदी मैड्रिड रवाना, 30 साल में स्पेन का दौरा करने वाले पहले भारतीय PM. 4 देशों के दौरे पर गए नरेंद्र मोदी मंगलवार रात जर्मनी से स्पेन रवाना हुए। बता दें कि तीन दशकों में ये किसी भारतीय पीएम की पहली स्पेन विजिट है।
मोदी सोमवार शाम जर्मनी पहुंचे थे। मंगलवार को उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के साथ इंडिया-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कॉन्सुलेशन्स (आईसीजी) की मीटिंग में शिरकत की। दोनों देशों के बीच 8 MOU साइन किए गए। ज्वाॅइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी ने कहा- भारत और जर्मनी एक दूजे के लिए बने हैं। स्पेन के बाद पीएम रूस और फ्रांस भी जाएंगे। बता दें कि तीन दशकों में ये किसी भारतीय पीएम की पहली स्पेन विजिट है। दोनों देशों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में करार हो सकते हैं।
फिलहाल, भारत में 200 स्पेनिश कंपनियां ऑपरेशनल हैं। अप्रैल 2000 से 2016 तक 2.32 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट स्पेन की तरफ से भारत में हो चुका है।
जर्मन कंपनियों के स्वागत के लिए खड़े हैं: मोदी
इंडो-जर्मन बिजनेस समिट में मोदी ने कहा, “हमारी इकोनॉमिक पार्टनरशिप अभी भी काफी मजबूत है। इसे और आगे बढ़ाने के लिए हम जर्मन कंपनीज का स्वागत करने के लिए बाहें फैलाकर खड़े हैं। मेक इन इंडिया बड़ा असर डाला है। जर्मनी मेक इन इंडिया को कामयाब बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सहयोग कर रहा है।”
“जीएसटी देश का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कर सुधार है, जो अगले महीने से लागू हो रहा है। हमारा जोर सुशासन को बढ़ाने पर है। भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी सुधारों को लागू करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। भारत की FDI पॉलिसी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा उदार है, यहां 90% फॉरेन इन्वेस्टमेंट ऑटोमैटिक रूट से होता है।”
“मैं ज्यादा से ज्यादा जर्मन साथियों और कंपनियों को बुलाता हूं। हमारी दिशा, इच्छा और सपने बिजनेस के बड़े मौके बना रहे हैं। इससे पहले भारत बिजनेस के लिए इतना ज्यादा तैयार कभी नहीं था। हम टेकऑफ करने की स्थिति में हैं। मैं वादा करता हूं कि हम आपके हाथ से हाथ मिलाकर कड़ी मेहनत करेंगे।”

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *