ईवीएम -VVPAT का कल इलेक्शन कमीशन लाइव डेमो देगा

evm7_vvpatनई दिल्ली. ईवीएम -VVPAT का कल इलेक्शन कमीशन लाइव डेमो देगा . इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद इलेक्शन कमीशन शनिवार को ईवीएम और VVPAT का लाइव डेमो देगा। साथ ही ईवीएम में टेम्परिंग के ओपन चैलेंज को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस, सपा, बसपा और आप समेत 16 राजनीतिक पार्टियों ने मशीनों पर सवाल उठाए थे। आरोप था कि वोटिंग मशीनें हैक करके बीजेपी ने चुनाव जीते हैं। असेंबली में ईवीएम जैसी मशीन का डेमो हुआ…
९ मई को दिल्ली असेंबली में केजरीवाल सरकार ने ईवीएम जैसी एक मशीन को हैक करने का डेमो दिया था। विधायक सौरभ भारद्वाज मशीन को लेकर आए थे। उन्होंने कोड के जरिए बीजेपी को वोट ट्रांसफर करके दिखाए। दावा किया कि असली ईवीएम भी ऐसे ही हैक होती हैं। भारद्वाज का दावा है कि 90 सेकंड में मदरबोर्ड बदलकर ईवीएम से छेड़छाड़ मुमकिन है।
आप ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) पास करने के लिए असेंबली का स्पेशल सेशन बुलाया था, लेकिन उसका इस्तेमाल ईवीएम का डेमो दिखाने के लिए किया।
इलेक्शन कमीशन (EC) ने ईवीएम हैक करने के आप के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि ईवीएम का मदरबोर्ड आम आदमी खोल नहीं सकता। जिस मशीन का डेमो दिखाया, वह प्रोग्राम्ड थी। ऐसे नकली गैजेट पर किए कथित डेमो के बहाने लोगों को ईवीएम के खिलाफ नहीं बहका सकते।
ईसी पिछले दिनों ईवीएम विवाद को लेकर ऑल पार्टी मीटिंग कर चुका है। मई के आखिर में मशीनों से छेड़छाड़ का ओपन चैलेंज (हैकाथन) भी कराया जा सकता है। ईसी ने करीब 15 लाख VVPAT मशीनों का ऑर्डर दिया है। 2019 का इलेक्शन इन्हीं मशीनों से कराने की उम्मीद है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *