रेडियो जॉकी संध्‍या की आत्‍महत्‍या मामले में मेजर पति गिरफ्तार

rj-sandhya-singh_हैदराबाद: रेडियो जॉकी संध्‍या की आत्‍महत्‍या मामले में मेजर पति गिरफ्तार. भारतीय सेना के एक मेजर को हैदराबाद पुलिस ने पत्‍नी की मौत के मामले में गिरफ्तार किया है. 13 दिन पहले यहां के बोलाराम क्षेत्र में पत्‍नी संध्‍या सिंह ने आर्मी क्‍वार्टर में कथित रूप से फांसी लगा ली थी. इस मामले में गाजियाबाद में स्‍टेशन मास्‍टर के रूप में कार्यरत संध्‍या की बहन उमा सिंह ने मेजर और उसके परिजनों पर दहेज उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है. उल्‍लेखनीय है कि मेजर वैभव विशाल (30) सिकंदराबाद में आर्मी की 54वीं इंफैंट्री डिवीजन में पोस्‍टेड हैं.
पत्‍नी संध्‍या की मौत के बाद नार्थ जोन की पुलिस विशाल से इसलिए पूछताछ नहीं कर पाई या गिरफ्तार नहीं कर पाई क्‍योंकि सेना ने सूचित किया कि वह आर्मी अस्‍पतला के आईसीयू में भर्ती है. बुधवार को मेजर वैभव विशाल को स्‍थानीय पुलिस को सौंप दिया गया, जहां बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया. उनको 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
गौरतलब है कि नवंबर 2016 में यह दंपति हैदराबाद में शिफ्ट हुए थे. संध्‍या ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत फांसी लगाने के चलते दम घुटने से हुई. पुलिस को दहेज उत्‍पीड़न के सबूत मिले हैं और अब विशाल की मां आशा सिंह और बहन खुशी की तलाश कर रही है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *