मोदी के 9 बड़े अफसर मुख्यमंत्री योगी के काम पर कड़ी नजर रखेंगे

yogi_modi_नई दिल्ली,  मोदी के 9 बड़े अफसर मुख्यमंत्री योगी के काम पर कड़ी नजर रखेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा आगे रख कर लड़ा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी खुद एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं. अब खबर है कि पीएम मोदी फिर भी यूपी सरकार पर अपनी कड़ी नज़र रख रहे हैं. केंद्र सरकार यूपी सचिवालय में अपने नौ बड़े अफसर भेजने की तैयारी में हैं, जो योगी सरकार के कामकाज पर पैनी नज़र रखेंगे.
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इन नौ अफसरों का चुनाव खुद प्रधानमंत्री कार्यालय कर रहा है. इन नौ अफसरों को यूपी भेजने के लिए प्रस्ताव कार्मिक मंत्रालय में भेजा जा चुका है. हालांकि अभी भी इस पर माथापच्ची चल रही है और सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है.
नौ अफसरों में से अधिकतर अफसर यूपी कैडर से ही हैं, यानि उन्हें उत्तर प्रदेश के कामकाज की जानकारी होगी. इन अफसरों को विभिन्न विभागों का सचिव या प्रमुख सचिव का पद दिया जा सकता है, जिससे उनकी काम पर पकड़ रहे.
हाल ही में जब योगी आदित्यनाथ दिल्ली गये थे, तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. बताया गया था कि योगी ने पीएम मोदी को अपने कामकाज की पूरी रिपोर्ट सौंपी थी.
आपको बता दें कि योगी सरकार सरकार बनने के बाद से ही कहते आएं हैं कि वह उन लोगों के साथ काम करना चाहते हैं जो 18-20 घंटे काम कर सकें. अभी तक योगी सरकार तीन बड़े प्रशासनिक फेरबदल कर चुकी है. जिनमें आईएएस अफसर, डीएम जैसे बड़े बदलाव शामिल हैं. तो वहीं सुलखान सिंह को जावीद अहमद की जगह उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी बनाया जा चुका है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *