पेगी विटसन ने अंतरिक्ष में सबसे अधिक दिन बिताकर बनाया वर्ल्‍ड रिकार्ड

nasawhitson (1)वाशिंगटन । पेगी विटसन ने अंतरिक्ष में सबसे अधिक दिन बिताकर वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाया है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ने अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन को अंतरिक्ष में रहकर वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाने पर बधाई दी है।

पेगी ने अंतरिक्ष में सबसे अधिक दिन बिताकर पूर्व में जैफ विलियम द्वारा बनाया गया रिकार्ड तोड़ दिया। पेगी वर्ष 2008 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की कमान संभालने वाली पहली महिला कमांडर बनी थीं।
इस वर्ष 9 अप्रेल को एक बार फिर उन्‍होंने आईएसएस की कमान दोबारा संभीली थी। मार्च में उन्‍होंने 53 घंटे स्‍पेसवाक कर रिकार्ड बनाया था जो कि स्‍पेस में किसी म‍हिला द्वारा बनाया गया एक रिकार्ड है।

उन्‍होंने ऐसा कर भारतीय मूल की सुनिता विलियम्‍स का रिकार्ड तोड़ा था।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *