हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी लखनऊ में गिरफ्तार

kamlesh-tiwariलखनऊ। हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी लखनऊ में गिरफ्तार . आज वह राम मंदिर निर्माण को लेकर संकल्प मार्च निकालने की तैयारी में थे। इससे पहले कमलेश तिवारी को पुलिस ने खुर्शीद बाग कॉलोनी से समर्थकों सहित गिरफ्तार कर लिया। इनको समर्थकों के साथ पुलिस लाइन में रखा गया है। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रहे कमलेश तिवारी कुछ महीने पहले हिन्दू समाज पार्टी का गठन किया था। आज उन्होंने लखनऊ में राम मंदिर निर्माण संकल्प मार्च निकालने के ऐलान किया था। इस मामले में सतर्क पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनको समर्थकों के साथ पुलिस लाइन में रखा गया है।
अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस और राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जा रहे हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी और उनके 40 से अधिक समर्थकों को आज लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें नजरबन्द करके रिजर्व पुलिस लाइन में रखा है। कमलेश के साथ पुलिस ने पार्टी प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद ये लोग बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। कमलेश का कहना है की सपा और भाजपा की कार्यशैली एक जैसी है। इसी कारण राममंदिर नहीं बन पा रहा है।
उन्होंने कहा जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री नहीं थे तो छह महीने में राममंदिर निर्माण करने की बात करते थे। अब वह सत्ता में हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं लेकिन फिर भी राम मंदिर नहीं बन पा रहा है।
कमलेश तिवारी ने पहले भी पैगंबर मोहम्मद साहब के लिखाफ कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद कमलेश तिवारी के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगायी गई थी। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उस दौरान वह हिन्दू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। इसके साथ ही राम मंदिर मामले में न्यायालय में पक्षकार भी हैं। कमलेश तिवारी की नवनिर्मित हिंदू समाज पार्टी ने लोकसभा में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अध्यादेश लाने की मांग की है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *