बक्सर के करीब पटना राजधानी एक्सप्रेस में डकैती, एक एएसआई सस्पेंड

पटना: बिहार में बक्सर के करीब पटना राजधानी एक्सप्रेस में डकैती की खबर है. एएनआई के अनुसार डकैतों ने यात्रियों को पीटा भी है. Rajdhani

Rajdhani

बताया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों में डकैती ने अपने अपराध को अंजाम दिया है.

दो सेकेंड एसी और दो थर्ड एसी में चोरी की घटनाएं हुई हैं.

इनमें से बोगी ए-4, बी-1, बी-2 बताई जा रही हैं. रेलवे मंडल के सीपीआरो ने बताया कि यह चोरी की वारदात है.

मामले की तेजी से जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

यात्री पटना जंक्शन पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों के काफी बहस भी हुई. लोगों ने रेलवे प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन की लापरवाही और बदइंतजामी पर सवाल उठाए हैं.

घटना से नाराज लोगों को पुलिस और प्रशासन शांत करने में जुटा है. रेलवे में इस पूरे मामले में लापरवाही के लिए आरपीएफ के एक एएसआई को निलंबित कर दिया है.

www.naqeebnews.com

# Rajdhani

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *