वेन्यू सुपरमार्ट्स की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत,102% बढ़त पर हुए दर्ज

न्यूयॉर्क: खुदरा कारोबार श्रंखला डी-मार्ट चलाने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्धता के साथ धमाकेदार शुरुआत की है. कंपनी के शेयर उसके इश्यू मूल्य 299 के मुकाबले 102 प्रतिशत तक बढ़त के साथ दर्ज हुए. D mart

D mart

एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर आज 604.40 रुपये पर दर्ज हुआ. कारोबार के दौरान यह और बढ़कर 616.25 रुपये तक पहुंच गया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 600 रुपये पर खुला. इश्यू मूल्य के मुकाबले शुरुआती कारोबार में इसमें 102 प्रतिशत से लेकर 106 प्रतिशत तक की बढ़त रही.

कंपनी ने हाल ही में अपना 1,870 करोड़ रुपये का प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पूरा किया है. बाजार में सूचीबद्ध होने के साथ ही उसका बाजार पूंजीकरण 37,198.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

बंबई शेयर बाजार में सुबह के कारोबार में कंपनी के 80.93 लाख और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में चार करोड़ से अधिक शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई.

कंपनी के आईपीओ को उसके आकार से 104 गुणा अधिक अभिदान मिला था. इससे पहले बाजार में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का 3,000 करोड़ रुपये का बड़ा इश्यू आया था.

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने अपने आईपीओ के लिये 295 से 299 रुपये का मूल्य दायर तय किया था. इश्यू 8 से 10 मार्च तक अभिदान के लिये खुला था.

www.naqeebnews.com

# D mart

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *