बाहुबली का नया पोस्टर हुआ रिलीज, कटप्पा और बच्चे की दिख रही है स्टोरी

नई दिल्ली : एसएस राजमौली ने बाहुबली: द बिगिनिंग के सीक्वल बाहुबली: द कन्क्लूजन का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग की डेट का भी खुलासा किया है। Bahubali

Bahubali

नए पोस्टर में कटप्पा उर्फ सत्याराज बाहुबली उर्फ प्रभाष को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए राजमौली ने कैप्शन दिया है- जिस लड़के को उसने पाला-पोसा, उस आदमी को मार दिया।

निर्देशक ने एक मैसेज लिखा है- हमारे डिजायनर जेगन को यह आइडिया आया। इसमें मैं कोई मदद नहीं कर पाया बल्कि इसे ट्वीट किया हालांकि यह असूचीबद्ध था। जिस लड़के को उसने पाला-पोसा, उसी आदमी को मार दिया ।

अभी तक बाहुबली 2 के निर्माताओं ने पोस्टर में फिल्म के चार किरदारों के बारे में खुलासा किया है। जिसमें प्रभाष, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती दिख रहे हैं।

इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज होगा। फेसबुक लाइव चैट को दौरान यह खुलासा किया है कि ट्रेलर पहले सुबह के 9 और 10 बजे वाले थिएटर में रिलीज होगा और उसके बाद शाम को 5 या 6 बजे इंटरनेट पर आएगा।

आम जनता के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आम जनता को दिखाया जाएगा। वहीं हैदराबाद की मीडिया के लिए सुबह इसकी स्क्रिनिंग रखी जाएगी। ट्रेलर का हिंदी वर्जन 16 मार्च को शाम में आएगा।

धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात को कंफर्म किया गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- साल की बहुप्रतीक्षित तारीख का खुलासा हो गया है। बाहुबली 2 का ट्रेलर 16 मार्च को आएगा।

www.naqeebnews.com

# Bahubali

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *