एक गेंदबाज ने टी20 में बनाया रिकॉर्ड जिसे तोड़ना होगा मुश्किल

नई दिल्ली: अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम और इसके स्‍टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने स्पिनर राशिद खान के रिकॉर्ड प्रदर्शन की बदौलत अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में लगातार सर्वाधिक जीत हासिल करने का सिलसिला 10 मैचों तक पहुंचा लिया है. Rashid

Rashid

अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में लगातार सर्वाधिक जीत हासिल करने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड पहले ही अफगानिस्तान के नाम था, जिसमें टीम ने एक और इजाफा कर लिया.

यहां ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने राशिद की धारदार गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 17 रनों से हरा दिया.

राशिद ने इस मैच में दो ओवर गेंदबाजी करते हुए तीन रन देकर पांच विकेट चटकाए, जो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

राशिद इस साल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं, उन्होंने छह मैचों में 82 रन देकर 12 विकेट लिए हैं. लगातार सर्वाधिक मैच जीतने की बात करें तो इस सूची में इंग्लैंड की टी-20 टीम दूसरे स्थान पर है. उसने लगातार आठ मैच जीते हैं. भारत की अंतर्राष्ट्रीय टीम इस सूची में लगातार सात टी-20 मैचों में जीत के रिकॉर्ड के साथ छठे स्थान पर है.

आईपीएल के सीजन 10 की नीलामी में अफगानिस्‍तान के क्रिकेटर राशिद खान को जब  चार करोड़ रुपये की ऊंची कीमत पर खरीदा गया है. 18 साल के राशिद ने छोटे से करियर में ही अपने क्रिकेट कौशल से हर किसी को प्रभावित किया है.

वे दाएं हाथ के लेग ब्रेक बॉलर और बैट्समैन हैं. 20 सितंबर 1998 को जन्‍मे राशिद अफगानिस्‍तान की अंडर-19 के अलावा सीनियर टीम का भी प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं.

अफगानिस्‍तान की टीम का सदस्‍य होने के कारण राशिद का प्रदर्शन ज्‍यादातर लोगों की नजर में नहीं आ पाता, लेकिन अपने खेल से उन्‍होंने बेहद कम समय में कई क्रिकेट जानकारों को प्रशंसक बनाया है. राशिद ने अब तक 21 वनडे और 23 टी20 मैचों में अफगानिस्‍तान का प्रतिनिधित्‍व किया है. अफगानिस्‍तान के एक अन्‍य क्रिकेटर मो. नबी को भी सनराइजर्स की टीम ने ही 30 लाख रुपये में खरीदा है.

 www.naqeebnews.com

# Rashid

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *