आलिया भट्ट के मर्डर की धमकी, महेश भट्ट को फोन कर मांगे 50 लाख

मुंबई : फिल्ममेकर महेश भट्ट को किसी अज्ञात व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिली है. दरअसल उस व्यक्ति ने महेश भट्ट से 50 लाख रुपये की मांग की है और पैसे ना देने की सूरत में महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी है. Mahesh bhatt

Mahesh bhatt

बुधवार की रात को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और भट्ट परिवार का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कर लिया है. यह केस मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटोर्शन सेल (ANC) को ट्रांसफर कर दिया गया है.

मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक व्यक्ति, जो खुद को किसी गैंग का लीडर कह रहा था, ने महेश भट्ट से 50 लाख रुपये की मांग की है.

शुरुआत में तो महेश भट्ट ने इसे मजाक समझ लिया था लेकिन बाद में उस शख्स ने महेश भट्ट को व्हाट्सऐप पर मैसेज कर कहा कि वो इस धमकी को हल्के में न लें.

उस शख्स ने महेश भट्ट से कहा, ‘अगर तुम पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारी बेटी आलिया और पत्नी सोनी पर कई राउंड गोलियां चलाऊंगा.’

महेश भट्ट को लखनऊ के किसी बैंक के ब्रान्च में पैसे जमा करने को कहा गया है. यह घटना 26 फरवरी की है. एक पुलिस अफसर ने बताया कि सेक्शन 387 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

www.naqeebnews.com

# Mahesh bhatt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *