ट्रंप ने अफगानिस्तान को जताया समर्थन का भरोसा

वॉशिंगटन : अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को समर्थन का भरोसा जताया है। ट्रंप ने राष्ट्रपति अशरफ घनी से गुरुवार को फोन पर बातचीत की है। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी पर जोर दिया और सरकार को समर्थन का विश्वास दिलाया है। Trump

Trump

दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग और द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी के साथ नियमित वार्ता करना चाहते हैं।

बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत है।

दोनों नेताओं के बीच ऐसे वक्त में बात हुई है जब अफगानिस्तान में शीर्ष अमरीकी कमांडर ने इस युद्धग्रस्त की स्थिति के संबंध में सांसदों को जानकारी दी है।

अफगानिस्तान में नाटो बलों और अमरीका कमांडर जनरल जॉन निकोल्सन ने सीनेटरों से कहा कि गनी अफगानिस्तान में साहसिक सुधार ला रहे हैं। अफगान सुरक्षा बलों में सुधार करने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी उपायों को लागू कर रहे हैं।

जनरल ने कहा कि रूस और ईरान युद्ध से प्रभावित अफगानिस्तान में अमरीका एवं नाटो के शांति और स्थिरता के प्रयासों को कमजोर करने के लिए कुछ हिस्सों में तालिबान का समर्थन कर रहे हैं।

जबकि रूस तालिबान को वैधता दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का गलत प्रचार किया जा रहा है कि तालिबान इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ रहा है और अफगानिस्तान समर्थन कर रहा है।

www.naqeebnews.com

# Trump

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *