बुलंदशहर गैंगरेप पर उमा भारती का अखिलेश सरकार पर निशाना

आगरा : उत्तरप्रदेश सरकार पर बुलंदशहर गैंगरेप मामले में न्याय न दिए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि अगर उनका शासन होता तो बलात्कारियों को टॉर्चर किया जाता और वह अपनी जिंदगी के लिए भीख मांगते। Uma bharti

Uma bharti

आगरा देहात से बीजेपी उम्मीदवार हेमलता दिवाकर के लिए चुनावी प्रचार के दौरान उमा ने कहा कि उनके शासनकाल में पुलिस स्टेशन में एक बलात्कारी को टॉर्चर किया गया था, ताकि पीड़िता को उसे देखकर थोड़ी शांति मिल सके।

जुलाई 2016 में बुलंदशहर में एक महिला और उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया था।

उमा ने कहा कि बलात्कारियों को उलटा लटकाकर तब तक पीटना चाहिए, जब तक उनकी चमड़ी न उतर जाए। उनके घावों पर नमक और मिर्च छिड़कनी चाहिए। उमा ने कहा, मैंने मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री (2003-2004) रहते हुए एेसा किया था।

उमा के मुताबिक, पुलिस वालों ने मुझे कहा कि दीदी मानवाधिकारों का हनन हो जाएगा। मैंने उन्हें कहा मानवाधिकारों का हनन मानवों का होता है और ये लोग तो दानव हैं। इनका तो सिर रावण की तरह काट देना चाहिए।

दिल्ली से महज 65 किमी दूर एनएच-91 के पास 35 साल की मां और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया गया था।

इस मामले में लड़की के पिता ने कहा था कि मेरी बेटी मार्शल आर्ट्स जानती थी। उसने बदमाशों से करीब आधे घंटे तक फाइट की थी।

लेकिन बदमाशों ने जब मुझ पर और बेटे पर बंदूक तान दी तो वह हार गई। इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सीएम अखिलेश यादव ने थाने के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया था।

 NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगरेप के मामले में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल है। यहां 2014 में सबसे ज्यादा 762 गैंगरेप हुए थे। रेप के मामले में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है।

2014 में यहां रेप के 3467 केस सामने आए थे। 2014 में देश में रेप के 36735 केस सामने आए थे। इनमें मध्य प्रदेश पहले (5076 केस) और राजस्थान (3759 केस) दूसरे नंबर पर है।

www.naqeebnews.com

# Uma bharti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *