प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का दे रहे जवाब

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सभी सदस्‍यों को धन्‍यवाद दिया। Pm modi

Pm modi

इसके बाद उन्‍होंने देश के कई हिस्‍सों में छह जनवरी की रात को आए भूकंप को लेकर कहा कि लोगों को जो असुविधा हुई है उसके लिए वे संवेदना रखते हैं। 

संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अभिभाषण पढ़ा था।

इसमें उन्‍होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का जिक्र किया था।

होता यूं रहा है कि अभिभाषण पर चर्चा के बाद बजट पेश होता है।

लेकिन इस बार एक फरवरी को बजट पेश किया गया। इसके चलते चर्चा को आगे खिसकाया गया है।

चर्चा में कांग्रेस ने सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाए थे।

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मेक इन इंडिया, बुलेट ट्रेन, मनरेगा जैसी योजनाओं के नाम पर सरकार पर हमले बोले थे।

साथ ही नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने को कहा था। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं। उन्‍होंने कहा था कि देशहित में कड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए होता है।

www.naqeebnews.com 

# Pm modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *