मुस्लिमों के बिना कोई यूपी का बादशाह नहीं बन सकता-आजम खान

रामपुर : अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। Aazam khan

Aazam khan

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की दूसरी आबादी मुसलमानों की है। उन्हें गाली देकर देश खुशहाल नहीं रह सकता। आजम ने अपने अंदाज में कहा कि मुस्लिमों के बगैर यूपी का कोई बादशाह नहीं बन सकता है।

आजम इतने पर भी नहीं रुके। आजम ने जनता से एकता की बात करते हुए कहा कि मक्का मदीना में एकता के चलते तीन-चौथाई दुनिया पर कब्जा हो गया था।

अल्पसंख्यकों को अपनी ताकत का अंदाजा नहीं है। अल्पसंख्यक चाहे तो पूरी यूपी की तस्वीर बदल सकते हैं। वहीं उन्होंने केंद्र में बैठे बीजेपी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने बजट में छात्रों नौजवानों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

आजम खान ने बिना मोदी का नाम लिए कहा कि हिंदुस्तान का बादशाह देशवासियों को चोर कहता है, जबकि सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी दल एक दूसरे पार्टियों पर निशाना साध रहे हैं।

कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े के बीच गठबंध के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला हो सकता है।

2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी, लेकिन जब दिल्ली में विधानसभा का चुनाव हुआ तो बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

यही हाल बीजेपी का बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रहा। यही वजह है कि यूपी में बीजेपी ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती है जिससे उसको कोई खामियाजा भुगतना पड़े। वैसे यूपी विधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

हमेशा की तरह बीजेपी ने मुख्यमंत्री चेहरे को सामने न लाकर एक बार फिर से पीएम मोदी के चेहरे पर दांव खेला है। इसका कितना फायदा बीजेपी को इन चुनावों में मिलेगा वह 11 मार्च को सामने आएगा।

www.naqeebnews.com

# Aazam khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *