बाहुबली मुख्‍तार अंसारी बसपा में शामिल, हाथोंहाथ मिला टिकट

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसमें उन्होंने कौमी एकता दल का बसपा में विलय का ऐलान किया है। Mukhtar ansari

Mukhtar ansari

उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को बसपा में शामिल किया जा रहा है।

साथ ही उन्हें मऊ सदर विधानसभा से बसपा का टिकट दिया जा रहा है। मायावती ने कहा कि मुख्तार अंसारी का अपना परिवार है।

वे पहले भी बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने अंसारी के बचाव में आगे कहा कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ साजिश की गई है।

मायावती ने अंसारी को पाक साफ बताते हुए कहा किउनपर झूठे आरोप लगाए गए हैं।

उनपर व उनके परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे।

अंसारी परिवार के खिलाफ किसी के पास सुबूत नहीं है। इसलिए अंसारी को बसपा में शामिल किया जा रहा है।

वहीं घोसी से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को बसपा से टिकट दिया गया। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज सभाजीत भी बसपा में शामिल किए गए हैं। सगबतुल्ला को गाजीपुर से मोहम्मदाबा से टिकट दिया गया है।

इससे पहले मायावती ने पार्टी की तरफ से देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि यूपी की जनता को वोट करना चाहिए।

मायावती ने इसके बाद प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार पर कहा कि बसपा सत्ता में जब-जब आई हमने कर्त्वय निभाया। बसपा ने कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी। मेरी सरकार ने कभी समझौता नहीं किया।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गलत कार्य किया तो उन्हें पार्टी से निकाला गया है। मेरी सरकार में कभी कोेई अन्याय नहीं होने दिया गया। अपराधिक तत्व वाले नेताओं को बसपा में शामिल नहीं किया जाएगा। बसपा बिना जातिगत भावना के काम करती है।

मौके पर मौजूद अफजाल अंसारी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव ने विलय की पेशकश की थी, लेकिन आपसी कलह में प्रस्ताव ठुकरा दिया गया था।

हमारे दोनों विधायकों को टिकट देने से मना किया गया था। सपा ने हमें बहकाने का काम किया। मुलायम सिंह ने कहा था कि अखिलेश मुस्लिम समाज का विरोध करते हैं।

दुर्भावनापूर्ण तरीके से जिस प्रकार अपमानित किया, उसका खामियाजा सपा को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि बहनजी को कभी भी शिकायत नहीं देंगे। चौकीदार की हैसियत से बसपा के लिए काम करेंगे।

www.naqeebnews.com

# Mukhtar ansari

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *