कटियार बोले- स्मृति भी सुंदर, मंत्री ने कहा- सही वक्त पर दूंगी जवाब

गोवा : भाजपा नेता विनय कटियार के प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह सही समय पर इस बात का जवाब देंगी, उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सही समय का चुनाव खुद करेंगी। स्मृति ईरानी इस समय गोवा में होने वालों चुनावों के लिए प्रचार दौरे पर हैं। Smirti irani

Smirti irani

गौरतलब है कि बुधवार को बीजेपी के नेता विनय कटियार ने कहा था कि प्रियंका गांधी सुंदर महिला हैं।

अच्छा हैं वे प्रचार करें, बहुत दिनों से निकली नहीं हैं, लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं तो बीजेपी में हैं, जिन्हें हम लगा देंगे।’

उन्होंने कहा, ‘जितना प्रियंका को खूबसूरत बताया जाता है, वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं।

हमारे यहां स्मृति ईरानी हैं जो जहां जाती हैं वहां भीड़ लग जाती है। वह उनसे कहीं ज्यादा भाषण देती हैं।’

कटियार के बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि बीजेपी सही कहती है। उनके पास ‘ज्यादा सुंदर’ उम्मीदवार हैं। अगर वो मेरी उन मजबूत, बहादुर और सुंदर साथियों, जिन्होंने बड़ी मुश्किलों को पार कर ये मुकाम पाया है,

उनमें सिर्फ यही देखते हैं तो मुझे इसपर हंसी आती है। उन्होंने देश की आधी आबादी को लेकर बीजेपी की मानसिकता को उजागर कर दिया है।

www.naqeebnews.com

# Smirti irani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *