अखिलेश ने लिखा पीएम को लेटर, चुनाव के बाद बजट लाने की मांग

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर मांग की है कि विधानसभा चुनाव के बाद ही रेल व आम बजट संसद में लाया जाना चाहिए। Chief minister

Chief minister

सीएम ने पत्र में लिखा है कि चुनाव आयोग ने 23 जनवरी के पत्र के जरिए केंद्र सरकार से कहा है कि आगामी बजट में चुनाव आचार संहिता से प्रभावित पांच राज्यों के हित में है ।

कोई विशेष योजना घोषित न की जाए। ऐसे में यह प्रबल संभावना बन गई है कि देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में आम बजट व रेल बजट में कोई विशेष लाभ या योजना नहीं मिल सकेगी।

इसका प्रतिकूल असर यूपी के विकास कार्यों व बीस करोड़ आबादी के हितों पर पड़ेगा। सीएम ने कहा है कि वह फरवरी मार्च 2012 में भी चुनावों को देखते हुए तत्कालीन केंद्र सरकार ने निष्पक्षता बनाये रखने के लिए विधानसभा चुनाव बाद बजट व रेल बजट लाने का निर्णय लिया था।

ऐसे में जनता का नुमांइदा होने के नाते वह अनुरोध करते हैं कि चुनाव बाद बजट पेश करने पर विचार किया जाए ताकि यूपी के विकास व जनता के हित में योजनाओं की घोषणा की जा सके। 

www.naqeebnews.com

 # Chief minister

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *