रिपब्लिक डे रिहर्सल के लिए दिल्ली जाम में फँसी

नई दिल्ली : 26 जनवरी की परेड के मद्देनजर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल ने दिल्लीवासियों को सोमवार को परेशान कर दिया। रिहर्सल के चलते सड़कों पर भारी जाम की स्थिति दोपहर तक बनी रही। जगह-जगह जाम की स्थित नजर आई। Heavy traffic

Heavy traffic

आज सुबह दिल्ली की सड़कों के साथ साथ हवाई मार्ग भी बाधित रहा जिसके कारण दिल्ली के लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा वजह थी रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल ।

दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 ही नहीं महामाया फ्लाईओवर के पास नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी घंटों जाम लगा रहा। सिर्फ जमीन ही नहीं परेड के रिहर्सल का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा।

सोमवार को दिल्ली का हवाई मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। दिल्ली का हवाई मार्ग सुबह 10।35 बजे से लेकर दोपहर 12।15 तक बंद रहा।

कॉमेडियन डेनियल फर्नांडीज़ ने इसे लेकर ताबड़तोड़ कई ट्विट किए। दरअसल वे इस बात की ओर इशारा करना चाह रहे थे कि जेट एयरवेज़ की फ्लाइट लैंड करने के बाद भी सिर्फ एयरस्पेस बंद होने के कारण यात्रियों को करीब ढ़ाई घंटे एयरक्राफ्ट में बैठे रहना पड़ा।

www.naqeebnews.com

# Heavy traffic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *