पेट्रोल-डीजल के दाम सवा दो साल के उच्चतम स्तर पर

नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज आधी रात से पेट्रोल की कीमत में 2.21 रुपये तथा डीजल के दाम में 1.79 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। petrol diesel price

petrol diesel price
इससे दिल्ली में वैट समेत पेट्रोल 2.84 रुपये तथा डीजल 2.11 रुपये प्रति लीटर महँगा हो जायेगा।
इस प्रकार आज आधी रात के बाद से दिल्ली में पेट्रोल 66.10 रुपये प्रति लीटर की बजाय 68.94 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
वहीं, डीजल की कीमत 54.57 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56.68 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच जायेगी।
यह पेट्रोल का अगस्त 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है।
उस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का मानक ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पर था।
साथ ही डीजल की कीमत भी नवंबर 2014 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है जब ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल रही थी।
अभी ब्रेंट क्रूड 54 से 55 डॉलर प्रति बैरल के बीच है।

www.naqeebnews.com

# petrol diesel price

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *