इफ्को प्लांट में बड़ा हादसा, निरीक्षण करने पहुंचे जीएम की पॉवर लिफ्टर में दबकर की मौत

इलाहाबाद। संगम नगरी के फूलपुर स्थित इफ्को प्लांट में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां निरीक्षण करने आए जॉइंट जीएम वीके सक्सेना की पॉवर लिफ्टर प्लांट में दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत वीके सक्सेना किसी जांच के सिलसिले में पहुंचे थे। अचानक से हुए इस हादसे के बाद उनकी मौत पर इफ्को प्लांट के प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। वहीं जीएम की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। accident iffco

accident iffco

www.naqeebnews.com

# accident iffco