फ्लाइट में लेडी क्रू से बदसलूकी, 5 विदेशी पर्यटक हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन महिलाओं समेत कुल पांच विदेशी टूरिस्ट्स को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि सिडनी से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में इन लोगों ने एक महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की और अपशब्दों का प्रयोग किया। आईजीआई पर फ्लाइट लैंड करने के बाद क्रू मेंबर ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद एयरपोर्ट पुलिस ने कार्रवाई की। पूरा हंगामा फ्लाइट में उड़ान के दौरान ही हुआ। misbehave lady

misbehave-lady-igi-airport

– पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात एअर इंडिया फ्लाइट (AI301) सिडनी से दिल्ली पहुंची।

– इसमें सवार 5 विदेशी नागरिकों ने महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की और उसे गालियां भी दीं।

– पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे, जिन्होंने फ्लाइट में हंगामा किया।

– इनमें तीन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड-इटली का एक-एक पैसेंजर शामिल हैं। जिनमें तीन महिलाएं हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

– डीसीपी आईजीआई एयरपोर्ट, दिनेश गुप्ता ने बताया, ”सिडनी से आ रही फ्लाइट में आरोपियों ने हुड़दंग मचाया, सभी नशे में थे। प्लेन में मौजूद एक महिला क्रू मेंबर को काफी परेशान किया। उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।”

– ”शिकायत मिलने पर सभी को हिरासत में ले लिया गया है और जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये पांचों टूरिस्ट थे और पहली बार भारत आ रहे थे।”

www.naqeebnews.com

# misbehave lady

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *