IND vs ENG : भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

विशाखापत्तनम। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार को विजाग में शुरू हो गया है। भारत ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में लोकेश राहुल और मुरली विजय उतरे हैं। सीरीज का पहला मैच ड्रा होने के बाद दोनों टीमों का जोर इस मैच पर है। राजकोट में बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण आलोचना का शिकार भारतीय स्पिनरों से यहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। विजाग के क्यूरेटर कस्तूरी श्रीराम ने कहा था कि पिच पर घास नहीं छोड़ी गई है। IND vs ENG

IND vs ENG

इस कारण पिच पर गेंद दूसरे दिन से ही टर्न लेने लगेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बहुत कुछ मौसम के मिजाज पर भी निर्भर करेगा। बॉल टर्न होने पर पिच स्पीनरों के लिए मददगार साबित होगी, ऐसे में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और लेग स्पिनर अमित मिश्रा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। IND vs ENG

अश्विन पर रहेगा दारोमदार

आइसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन राजकोट टैस्ट में उतना प्रभाव नहीं डाल पाए जिसके लिए वे जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टैस्ट शृंखला में उन्होंने किस तरह कीवी बल्लेबाजों को धाराशाई किया था उससे इंग्लैंड के बल्लेबाज अनजान नहीं होंगे। राजकोट टैस्ट की दूसरी पारी में हालांकि उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन विकेट चटकाने के मामले में पिछड़ गए। विशाखापत्तनम में भारतीय टीम की उम्मीद उन्हीं पर टिकी है। महज 40 मैचों में 223 विकेट अपने नाम करने वाले इस फिरकी के जादूगर को एक बार फिर अपना कमाल दिखाना होगा।

राहुल की वापसी भारत के लिए मजबूती

विशाखापत्तनम में दूसरे टैस्ट में केएल राहुल की वापसी भारत के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दे सकता है। हालांकि टैस्ट में उनका अनुभव काफी कम है लेकिन लगातार फार्म में चल रहे इस बल्लेबाज ने घरेलू मैचों में खुद को साबित किया है।चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टैस्ट से बाहर हो गए राहुले ने उस दौरान भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था।

इंग्लैंड की तिकड़ी हावी IND vs ENG

राजकोट मैच में पहले दिन से आखिरी दिन तक भारतीय स्पिनरों से उलट इंग्लिश टीम की स्पिन गेंदबाजी हावी रही। उन्होंने मैच में 13 विकेट अपने नाम किए वहीं भारतीय स्पिनर महज नौ विकेट ही निकाल पाए। इंग्लिश टीम की विकेट लेने से लेकर बल्लेबाजों को बांधे रखने की कला राजकोट में ज्यादा प्रभावशाली रही। राजकोट में अश्विन, रविंद्र जडेजा और अमित मिश्रा की भारतीय तिकड़ी से ज्यादा प्रभावी मोईन अली, जफर अंसारी और आदिल राशिद की स्पिन तिकड़ी रही। आइसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन राजकोट टैस्ट में उतना प्रभाव नहीं डाल पाए जिसके लिए वे जाने जाते हैं। इस बार अश्विन पर सारा दारोमदार रहेगा।

www.naqeebnews.com

# IND vs ENG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *