पहली बार आस्ट्रेलिया में दौड़ेंगे बोल्ट

सिडनी। नौ बार के ओलंपिक चैंपियन उसेन बोल्ट पहली बार आॅस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। फर्राटा धावक बोल्ट मेलबर्न के लेकसाइड स्टेडियम में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। वह टीम ‘बोल्ट आॅल स्टार्स’ के कप्तान होंगे। यह प्रतियोगिता 4, 9 और 11 फरवरी खेली जाएगी जिसमें छह टीमें भाग ले रही हैं। चीन, जापान और इंग्लैंड ने भी इसमें अपनी टीमें भेजने के लिए अनुबंध दे दिया है। bolt

bolt

कुल 24 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना जोर आजमाएंगे। इसमें 12 पुरूष और 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में गैरपारंपरिक खेलों जैसे मध्यम दूरी की दौड़ और बाधा दौड़ रिले होंगी।

www.naqeebnews.com

# bolt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *