कर्बला के निकट आत्मघाती विस्फोट, छह मरे

बगदाद। इराक के कर्बला में आज शिया मुसलमानों के एक धार्मिक आयोजन से पूर्व एक आत्मघाती हमलावर के विस्फोट से छह व्यक्तियों की मौत हो गयी। हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। iraq karbala
आत्मघाती हमलावर ने कर्बला के पश्चिमी भाग में उस स्थान के निकट विस्फोट कर अपने आपको उड़ाया जहाँ हजारों की संख्या में लोग इमाम हुसैन के चालीसवें के अवसर पर आयोजित शोक समारोह में एकत्र हो रहे थे। आत्मघाती हमलावर के विस्फोट के पहले सुरक्षाबलों ने एक मकान को जिसमें आत्मघाती हमलावर के पाँच सहयोगी थे , घेर कर इन सभी को मार गिराया।

iraq karbala
www.naqeebnews.com

# iraq karbala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *