दिल्ली के बाद लाहौर के आसमान में भी छाया जहरीला धुआं

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी दिल्ली की तरह ही स्मॉग फैला हुआ है। पंजाब के अखबार पाकिस्तान डेली ने अपनी रिपोर्ट में नासा के हवाला से लिखा है कि यह जहरीला धुआं भारत की ओर से आ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नासा के अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में जो स्मॉग फैला हुआ है, वह विषाक्त धुंध भारत के पंजाब से पाकिस्तान के पंजाब में पहुंच रहा है। smog

smog lahore

इसके अलावा लाहौर के आसमान में फैला स्मॉग पाकिस्तान में वाहनों से निकलने वाले धुएं और औद्योगिक उत्सर्जन की वजह से भी फैल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले भी कुछ विशेषज्ञों ने इसकी आशंका जताई थी कि यह धुआं किसानों द्वारा अपने खेतों में लगाई गई आग की वजह से है। भारत के पंजाब और हरियाणा के किसान फसल काटने के बाद अपने खेतों में आग काफी वक्त से लगाते आ रहे हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट में दिवाली पर पटाखे फोड़े जाने का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिवाली पर पटाखे फोड़े जाने पर भी वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कहा है कि नासा ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भारत के पंजाब और हरियाणा में फसलों के जलाया जाना पाकिस्तान में प्रदूषण की अहम वजह हो सकती है। लाहौर और पाकिस्तानी पंजाब के उतरी और मध्य क्षेत्र में स्मॉग की एक परत जमी हुई है।

इसके साथ ही सूरज बिल्कुल भी नजर आ रहा है। पूरे आसमान में धुंध फैली हुई है। सड़कों पर वाहनों को रोक दिया गया है और फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया जाएगा या फिर देरी से चल रही हैं। पंजाब में स्मॉग की वजह से कई सड़क हादसे भी हो गए। रिपोर्ट में पंजाब यूनिवर्सिटी की पर्यावरण कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. साजिद राशीद के हवाले से लिखा गया है कि हवा में धुआं का स्तर बढ़ने के पीछे भारत की ओर से आने वाली हवायें हैं।

www.naqeebnews.com

#  smog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *