शिवपाल-अखिलेश में बहस, सपा की मीटिंग झगड़े पर ही खत्म

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में मीटिंग में माहौल अचानक बिगड़ गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच नोकझोंक शुरू हो गयी। शिवपाल ने मुख्यमंत्री से कहा झूठ क्यों बोलते हो। इसी के साथ वहां हंगामा शुरू हो गया। यहां तक कि अखिलेश यादव के हाथ से माइक तक छीन लिया गया। इसी बीच मीटिंग में मौजूद कुछ नेता आक्रोशित हो गये और आशू मलिक के ऊपर हमलावर अंदाज़ में लपके। जिसे लेकर वहां भी झड़प हो गयी। akhilesh vs shivpal

akhilesh vs shivpal

मीटिंग अचानक बीच में ही खत्म हो गयी और किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। मुलायम ने जिस उद्येश्य से मीटिंग बुलायी थी कि झगड़ा खत्म हो जाएगा वो कामयाब नहीं हुआ। हालांकि एक बार मुलायम ने चाचा भतीजे को गले भी मिलवा दिया था। लेकिन दिलों में लगी आग ठंडी नहीं हो सकी और कुछ मिनट में ही एक बार फिर भड़क गयी। जिसका नतीजा ये हुआ कि अखिलेश और शिवपाल के बीच बहस हो गयी।

उधर बाहर कई बार अखिलेश और शिवपाल के समर्थकों के बीच हाथापायी और मारपीट हुयी। दोनो के समर्थक दिन भर नारेबाज़ी करते रहे। मीटिंग बीच में खत्म हुयी तो शिवपाल, अखिलेश और मुलायम सिंह पार्टी दफ्तर से बाहर निकल गये। अखिलेश सीधे अपने सरकारी आवास कालीदास मार्ग पहुंचे जहां उनके समर्थक भी पीछे पीछे पहुंच गये।

# akhilesh vs shivpal

www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *