तूफान से हैती में 339 लोगों की मौत, फ्लोरिडा-जॉर्जिया में इमरजेंसी

 

वाशिंगटन। कैरेबियन सागर के पिछले एक दशक में आये सबसे ताकतवार समुद्री तूफान ‘मैथ्यू’ ने हैती को अपनी चपेट में ले लिया है। दक्षिणी इलाके में इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अभी तक 339 लोगों की मौत हो गई और हजारों बेघर हो गए हैं। मैथ्यू तूफान केे खतरे से निपटने के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा समेत जॉर्जिया में भी इमरजेंसी लगा दी गई है। अमेरिका में करीब 100 उड़ानों को रद कर दिया गया है। hurricane matthew

हैती में 339 लोगों की मौत स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हैती में तूफान की चपेट में आकर 339 लोगों की मौत हो गयी है और हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा बहुत से मकान तथा पेड़ प्रभावित हुये हैं। फ्लोरिडा, जार्जिया तथा दक्षिणी कैरोलिना ने विस्थापितों के लिये शिविर खोल दिये हैं और इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच भी रहे हैं।hurricane-matthew

फ्लोरिडा में इमरजेंसी

तूफान के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फ्लोरिडा में गुरुवार को आपातकाल की घोषणा कर दी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि यह तूफान वर्ग चार का है और संघीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी राहत कार्यों तथा उपायों में जुट गयी है।

तूफान की वजह से अमेरिका में सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने लोगों को चेतावनी दी है कि यह तूफान सीधे तट से टकरा सकता है जो विध्वसंकारी साबित हो सकता है। तीनों ही प्रांतों में सड़कें पानी में डूब गयी हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोस अर्नेस्ट ने तूफान प्रभावित स्थानीय निवासियों से स्थानीय सरकारों की चेतावनी के मद्देनजर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों में पहुंचने की अपील की है। फ्लोरिडा के गवर्नर ने क्या कहा ? फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने मैथ्यू तूफान के प्रभाव में आने वाले राज्य के 15 लाख लोगों से इस तूफान को गंभीरता से लेने का आग्रह किया. उन्होंने इस तूफान से होने वाली संभावित विभिषिका को लेकर आशंका जताते हुए कहा, ‘यह बहुत गंभीर है. यह तूफान आपको मार डालेगा. वक्त खत्म होता जा रहा है.’ वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोस अर्नेस्ट ने तूफान प्रभावित स्थानीय निवासियों से स्थानीय सरकारों की चेतावनी के मद्देनजर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों में पहुंचने की अपील की है।

हैती के एक सरकारी अधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि मैथ्यू से करीब 80 प्रतिशत घर ध्वस्त हो गए जिनमें सात लाख से ज्यादा आबादी रहती थी। हैती में राष्ट्रपति चुनाव स्थगित हैती में इस तूफान के कारण राष्ट्रपति चुनाव स्थगित हो गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह तूफान अब बहामास और फ्लोरिडा के पूर्वी तट की ओर मुड़ गया है। यह तूफान मंगलवार को क्यूबा और हैती के तट से टकराया और इस दौरान 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और मूसलाधार बारिश हुई। यह तूफान वर्ग चार का है और इसके कल रात तक फ्लोरिडा में पहुंचने की पूरी

# hurricane matthew

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *