गूगल मैप्स में आने वाला नया फीचर जगहों के बीच फर्क करना आसान बनाएगा

गूगल मैप्स यूज़र्स को मैप के लुक को कस्टमाइज़ करने के लिए कई तरह के ऑप्शन देता है, जिसमें लाइट और डार्क थीम शामिल हैं। वैसे तो यह फीचर अभी टेस्टिंग के दौर में है मगर इसकी बदौलत जगह का अंतर आसान हो सकेगा।

गूगल मैप्स एक नए हाई-विजिबिलिटी मोड (High-Visibility Mode) का परिक्षण कर रहा है, जिससे यूज़र्स नेविगेशन के दौरान स्टैण्डर्ड और हाई विज़िबिलिटी मैप स्टाइल के बीच चुनाव कर सकेंगे। यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है और गूगल ने इसके आधिकारिक रोलआउट की तारीख की घोषणा नहीं की है।

हालांकि, गूगल अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स नेविगेट करते समय मैप का स्टाइल बदल सकेंगे और अलग-अलग जगहों के बीच फर्क करना आसान हो जाएगा।

एंड्रॉइड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल मैप्स “हाई विजिबिलिटी मैप स्टाइल” नाम का एक फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर लाइट और डार्क दोनों थीम में मैप की कलर स्कीम बदल देगा।

लाइट थीम में इस फीचर को चालू करने से पौधों और हरे एरिया का चमकीला हरा रंग गहरा और धुंधला हो जाएगा, जबकि यूज़र की मौजूदा लोकेशन बताने वाला नीला मार्कर बैंगनी हो जाएगा। इससे मैप पहले से धुंधला लेकिन ज़्यादा ऑर्गनाइज़्ड दिखेगा।

डार्क थीम में इस फीचर का इस्तेमाल करने से मैप का नीला बैकग्राउंड लगभग काला हो जाएगा, जबकि चमकीले नीले रंग की जगह बैंगनी हो जाएगी।

इसी तरह, पानी वाली जगहें और हरे-भरे इलाके भी गहरे रंग में दिखेंगे, लेकिन सड़कों और जगहों के नाम साफ़ रहेंगे ताकि यूज़र्स को रास्ते पहचानने में आसानी हो।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये बदलाव सिर्फ़ मैप के रंगों तक ही सीमित रहेंगे। दूसरे रूट गाइडेंस कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न निर्देश और स्क्रीन के नीचे इन्फॉर्मेशन पैनल पहले जैसे ही रहेंगे। क्योंकि इस फ़ीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि इसे यूज़र्स के लिए कब लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *