व्हाट्सएप यूज़र्स अब अपने मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। यह सुविधा पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों पर लागू होगी। यह फीचर मैसेज में टेक्स्ट के साथ फोटो या वीडियो के लिए भी लागू होगा। इस फीचर की बदौलत अब यूज़र्स को निर्धारित समय पर ऑनलाइन रहने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और वे अपनी पसंद की तारीख और समय पर मैसेज भेज सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने iOS और Android यूज़र्स के लिए इसे दुनिया भर में रोल आउट करना शुरू कर दिया है। एक ब्लॉग में व्हाट्सएप ने जानकारी साझा की है कि इस अपडेट के ज़रिए यूज़र्स 10 मिनट से लेकर 14 दिन पहले तक के मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। यह सुविधा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी।
ब्लॉग के मुताबिक़, मैसेज शेड्यूल करने के लिए, ‘send’ बटन को दबाकर रखें और वह तारीख व समय चुनें, जब आप मैसेज भेजना चाहते हैं। यह मैसेज पाने वाले व्यक्ति को किसी अन्य मैसेज की तरह ही दिखेगा। आप आने वाले समय के सभी शेड्यूल किए गए मैसेज देख सकते हैं और अगर आपका मन बदल जाए, तो उन्हें पहले ही डिलीट कर सकते हैं। हालाँकि कंपनी ने यह सुविधा अभी चुनिंदा यूजर्स को दी है।
यूज़र्स अपने सभी शेड्यूल किए गए मैसेज देख भी सकेंगे और अगर वे उन्हें नहीं भेजना चाहते, तो डिलीट भी कर सकेंगे। इस अपडेट की एक और ख़ास बात यह है कि अगर यूज़र का फ़ोन स्विच ऑफ है या उसमें नेटवर्क नहीं है, तब भी शेड्यूल किए गए मैसेज भेज दिए जाएंगे। यूज़र्स टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ फ़ोटो और वीडियो भी शेड्यूल कर सकते हैं।
वैसे तो वॉट्सएप द्वारा भारत सहित दुनियाभर के यूजर्स के लिए मैसेज शेड्यूल करने का फीचर शुरू करने का ऐलान किया जा चुका है और इस सुविधा को धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाया भी जाएगा। फिलहाल कुछ यूजर्स ही इसे इस्तेमाल कर पाएंगे जबकि बाकी लोगों को इसके लिए कुछ हफ्ते इंतजार करना पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कंपनी ने अभी सभी यूजर्स के लिए कोई तय तारीख नहीं बताई है। ऐसे में ज़रूरी है कि यूज़र्स अपना वॉट्सएप अपडेट रखें और 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे की अगली तिथि के लिए कोई भी मैसेज शेड्यूल किरने का मज़ा लें।