‘पंचायत सीजन 5’ में मॉडर्न दिखेगा फुलेरा गांव

‘पंचायत सीजन 5’ के दर्शकों के लिए एक खास खबर है। इस बार के वीडियो में वह फुलेरा के नए अंदाज़ के दर्शन कर सकेंगे। यानी इस बार विकास का नया ब्लूप्रिंट दिखाई देता नजर आ रहा है।

इन दिनों देश की सबसे लोकप्रिय सिरीज़ का दर्जा हासिल करने वाली पंचायत के नए सीजन का इंतज़ार हो रहा है। आज पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। इससे पहले जान लीजिए कि पंचायत का गांव फुलेरा अब पहले जैसा नहीं रहा और बहुत बदल चुका है।

रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस बार बनराकस यानी दुर्गेश कुमार के हाथ में प्रशासन की बागडोर है और उन्होंने इस गांव का कायाकल्प ही कर दिया है। प्राइम वीडियो द्वारा रिलीज किए गए नए वीडियो में बनराकस को ट्रांसफॉर्म होते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो के माध्यम से फुलेरा के विकसित नए ब्लूप्रिंट का जायज़ा लिया जा सकता है। यहाँ होने वाले मॉडर्न बदलाव से गांव को एक नया रूप मिलता साफ नजर आ रहा है। ऐसे में, बनराकस ने भी एलान कर दिया है कि अब एक नए दौर की शुरुआत हो रही है।

दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित इस सिरीज़ को दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार मिलकर बना रहे हैं। इसकी कहानी को चंदन कुमार ने लिखा है जबकि द वायरल फीवर (TVF) ने इसे प्रोड्यूस किया है।

पिछले सीज़न की तरह इस बार भी लीड रोल में जितेंद्र कुमार और सांविका के अलावा रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक नजर आने वाले हैं।

इस शो के रिलीज़ की बात करें तो ‘पंचायत’ का सीजन 5 भारत के अलावा दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 3 दिसंबर 2026 को एक्सक्लूसिव तौर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *