एंथ्रोपिक के मैथमैटिशियन ने एआई के ज़रिए मैथ के सबसे बड़े रहस्यों में से एक को सुलझाने का दावा किया है

एंथ्रोपिक के एक एक्सपर्ट मैथमैटिशियन ने कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित चैटबॉट की मदद से मशहूर ‘रीमैन हाइपोथीसिस’ (Riemann Hypothesis) को साबित करने का दावा किया है।

एंथ्रोपिक (Anthropic) के गणितज्ञ और शोधकर्ता लेवेंट अल्पोगे (Levent Alpöge) ने 20 नवंबर 2026 को एआई मॉडल क्लॉड (Claude) की मदद से 167 साल पुरानी रीमैन परिकल्पना (Riemann Hypothesis) को हल करने का दावा किया है

एंथ्रोपिक के एक कर्मचारी ने रीमैन हाइपोथीसिस के प्रूफ पर रिपोर्ट करते हुए कहा कि इसे क्लाउड के एक नॉन-पब्लिक वर्शन का इस्तेमाल करके डेवलप किया गया था।

समस्या और महत्व:
यह प्राइम नंबर से जुड़ी लगभग 170 साल पुरानी मैथमेटिकल प्रॉब्लम है। इसे मैथमेटिक्स की सबसे मशहूर प्रॉब्लम भी माना जाता है। साल 1859 में प्रस्तुत रीमैन परिकल्पना गणित की सबसे चर्चित अनसुलझी पहेलियों में से एक है। यह क्ले मैथमेटिक्स इंस्टीट्यूट की सात ‘मिलेनियम प्राइज’ समस्याओं में शामिल है, जिस पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित है।

प्राइम नंबर को हायर-लेवल मैथमेटिक्स की नींव माना जाता है, इसलिए इनसे जुड़ी किसी भी बड़ी खोज का दूर तक असर हो सकता है। मशहूर मैथमैटिशियन टेरेंस टाऊ ने कहा है कि इस प्रूफ को वेरिफाई करने और समझने में समय लगेगा।

लेवेंट एल्पोगुए ने दावा किया है कि उन्होंने कंपनी के चैटबॉट क्लाउड की मदद से लगभग 6 हफ़्तों में इस मैथमेटिकल प्रॉब्लम का एक डिटेल्ड प्रूफ तैयार किया है। अगर यह प्रूफ सही साबित होता है, तो इसे मैथमेटिक्स के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा सकता है।

यह दावा ऐसे समय में आया है जब ओपन एआई समेत कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में हाई-लेवल मैथमेटिकल प्रॉब्लम के सॉल्यूशन की घोषणा की है, जिन्हें एक्सपर्ट दशकों से सुलझाने की कोशिश कर रहे थे।

इस हाइपोथिसिस का नाम मशहूर मैथमैटिशियन बर्नहार्ड रीमैन के नाम पर रखा गया है, और यह बताता है कि नंबर लाइन पर प्राइम नंबर का एक खास ऑर्डर होता है। इसकी स्वतंत्र विशेषज्ञ समीक्षा जारी है। क्ले मैथमेटिक्स इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष मार्टिन ब्रिडसन ने कहा कि दावे की वास्तविक जांच और समझ तक पहुँचने में समय लगेगा, और संस्थान की वेबसाइट पर इसे अभी भी अनसुलझा दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *