देश के फूड रेगुलेटर, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कंपनी के पीने के पानी का एक सैंपल टेस्टिंग में असुरक्षित पाए जाने के बाद एफएसएसएआई ने कानूनी कार्रवाई को मंज़ूरी दी है। हालांकि, बिसलरी का दावा है कि उसकी स्वतंत्र जांच में पानी के नमूने निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं।
अथॉरिटी ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी है। एफएसएसएआई के मुताबिक, टेस्टिंग के लिए कंपनी की जगह से पैकेज्ड पीने के पानी का एक रेगुलेटरी सैंपल लिया गया था। सैंपल में ब्रोमेट की तय लिमिट नहीं थी। इसलिए, इसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSS एक्ट), 2006 के तहत अनसेफ घोषित कर दिया गया।
दोबारा टेस्टिंग के बाद भी सैंपल असुरक्षित पाया गया
कंपनी की अपील पर, सैंपल को एक रेफरल फूड लैबोरेटरी में भेजा गया। वहां टेस्टिंग में पानी के सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) भी पाए गए। इसके आधार पर, लैब ने इसे असुरक्षित बताया।
रिपोर्ट में फ़ूड सेफ़्टी एक्ट के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद, एफएसएसएआई ने बिसलरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड पर केस चलाने की इजाज़त दे दी है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 (FSS Act) के तहत होने वाली इस विनियामक कार्रवाई से समूचे पैकेज्ड फूड सेक्टर और बेवरेज में हलचल मचा दी है।
दूसरी कंपनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई
बिसलेरी के अलावा, एफएसएसएआई ने वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फ़ूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज़ और आशा कन्फ़ेक्शनरी पर भी केस चलाने की इजाज़त दी है।
नियमों का उल्लंघन करने के कारण आर्मी लाइफ़ साइंसेज़ एलएलपी (Army Life Sciences LLP) और गोर आयुर्वेदिक स्टोर (Gor Ayurvedic Store) के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। आशा कन्फ़ेक्शनरी (Asha Confectionery) को भी बाज़ार से पहले से पैक चॉकलेट से भरी कुकीज़ वापस लेने का आदेश दिया गया है। ये कुकीज़ टेस्टिंग के दौरान असुरक्षित पाई गईं।
उत्पाद वापसी का आदेश
आशा कन्फ़ेक्शनरीको निर्देश दिया गया है कि वह बाज़ार से अपनी पहले से पैक की गई चॉकलेट कुकीज़ को तुरंत वापस मँगवाए, क्योंकि लैब टेस्टिंग में ये कुकीज़ खाने के लिए असुरक्षित पाई गई हैं।
एफएसएसएआई ने कहा कि फ़ूड इंडस्ट्री और ई-कॉमर्स कंपनियों के ख़िलाफ़ 2026 में निगरानी और कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। एनर्जी ड्रिंक्स और अल्कोहलिक ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनियाँ भी रेगुलेटर की कड़ी जाँच के दायरे में हैं।