मिस यूनिवर्स की 75वीं एनिवर्सरी के ताज में जड़े हैं 3150 हीरे

मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइज़ेशन ने पेजेंट की 75वीं एनिवर्सरी का आयोजन मिस यूनिवर्स का 75वां संस्करण है, जिसे डायमंड जुबली के तौर पर मनाया जा रहा है।


मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइज़ेशन ने पेजेंट की 75वीं एनिवर्सरी के मौके पर 2026 की विनर के लिए डायमंड से सजा एक नया क्राउन दिखाया है। इस अवसर पर 3,150 हीरों से जड़ा नया ताज ‘द रेडियंस ऑफ एन इटरनल लेगसी’ (The Radiance of an Eternal Legacy) का अनावरण 12 नवंबर 2026 को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में किया गया। यह ताज विजेता सुंदरी को 24 नवंबर 2026 को होने वाले फिनाले में पहनाया जाएगा।

मिस यूनिवर्स 75वीं एनिवर्सरी ग्रैंड फिनाले 24 नवंबर को सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में कोलिज़ीयम डे प्यूर्टो रिको जोस मिगुएल एग्रेलॉट में होगा। इस साल मिस यूनिवर्स का 75वां डायमंड जुबली संस्करण आयोजित हो रहा है, जिसके लिए 3,150 हीरों से जड़ा नया ताज भी पेश किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार,इस क्राउन को प्यूर्टो रिको के प्लाज़ा लास अमेरिकास में ‘द मिस यूनिवर्स एक्सपीरियंस’ के दौरान दिखाया गया।‘द रेडियंस ऑफ़ एन इटरनल लेगेसी’ नाम वाले इस ताज में 18-कैरेट व्हाइट गोल्ड में 3,150 कटे हुए डायमंड जड़े हैं।

क्राउन के तीन खास डायमंड
जाने-माने ज्वेलरी डिज़ाइनर जॉर्ज विटल्स ने पेरिस के ज्वेलरी हाउस मैसन डी’ओर के साथ मिलकर यह क्राउन बनाया है। क्राउन के डिज़ाइन में 3 खास डायमंड हैं, जो मिस यूनिवर्स के पास्ट, प्रेज़ेंट और फ्यूचर को दिखाते हैं।

क्या बताते हैं ये हीरे
एक डायमंड उन महिलाओं को दिखाता है जिन्होंने पेजेंट में इतिहास बनाया है, दूसरा उन मौजूदा महिलाओं को दिखाता है जो अपनी कम्युनिटी में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए काम कर रही हैं, और बीच का डायमंड आने वाली पीढ़ियों को दिखाता है जो उस लेगेसी को आगे बढ़ाएंगी।

मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइज़ेशन के अनुसार, नया क्राउन उन महिलाओं की उपलब्धियों और असर को भी श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने पहले यह टाइटल जीता है।

इस बार 121 देशों की सुंदरियां खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस बार भारत की ओर से काज़िया लिज़ मेजो हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता था। वह यह खिताब जीतने वाली पहली मलयाली हैं, 19 वर्षीय काज़िया कोच्चि की रहने वाली हैं और बेंगलुरु में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले वह मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया 2024 रह चुकी हैं और मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में फर्स्ट रनर-अप रही थीं।

इस ताज के डिज़ायन की बात करें तो इतिहास में इसे कई बार बदला गया है। इसे कभी मोतियों से सजाया गया है और कभी कीमती स्टोन से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *