सलमान खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को इंतज़ार था मगर इसकी रिलीज़ के साथ और और मच अवेटेड फिल्म भी सिनेमा हॉल में दस्तक दे रही है।
दिसंबर के पहले सप्ताह में ही दर्शक सलमान खान की मातृभूमि और श्रद्धा कपूर की ईठा के बीच चुनाव करते मिलेंगे। इन दोनों फिल्मों को रिलीज़ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश माना जा रहा है।
दोनों फिल्में दिसंबर के पहले शुक्रवार यानी चार तारीख को रिलीज हो रही हैं। हालाँकि यह दोनों ही बिल्कुल अलग तरह की कहानियों पर बनी हैं। सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ मे वॉर रेस्ट इन पीस” 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘मातृभूमि’ अपूर्व लाखिया का वॉर ड्रामा है जो 2020 की गलवान घाटी की घटना से प्रेरित है जबकि लक्ष्मण उतेकर की बायोपिक, मशहूर लावनी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बनी है।
शुरुआत में सलमान की “मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस” का एलान “बैटल ऑफ गलवान” के नाम से किया गया था। यह फिल्म पूर्वी लद्दाख में जून 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। फिल्म में सलमान खान ने कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। इस झड़प के दौरान वह भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे। उन्हें मरणोपरांत ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी खास किरदारों में नजर आएंगे। विजय राज ने फिल्म में नैरेटर (सूत्रधार) के तौर पर अपनी आवाज दी है।
‘ईठा’ भी 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी मगर यश की फिल्म “टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” के साथ टकराव से बचने के कारन इसकी रिलीज डेट में बदलाव के बाद 4 दिसंबर की नई तिथि तय की गई। श्रद्धा के इस बायोपिक पीरियड ड्रामा में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अयुब और सिद्धार्थ जाधव जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं।