आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के टिकटों के आवेदन में दिखा शौकीनों का जुनून

आगामी वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा। साल 2027 की 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलने वाले इस वनडे वर्ल्ड कप को देखने के लिए फैंस उत्साह चरम पर है। इसका अंदाजा टिकटों के लिए आवेदन की संख्या से लगाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आईसीसी टूर्नामेंट के टिकटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के टिकटों के लिए 12 दिन पहले आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई और तबसे अब तक 15 मिलियन से ज्यादा लोग टिकट पाने के लिए किया आवेदन कर चुके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से ये आंकाड़ा मंगलवार को जारी किया गया। एक बयान में इस बिक्री के हवाले से आईसीसी ने कहा कि अब तक टिकटों के लिए एक करोड़ 50 लाख 83 हजार 752 आवेदन मिले हैं जिसके लिए 142 देशों के प्रशंसकों ने 44 लाख 23 हजार 417 पंजीकरण कराए हैं।

टिकटों की इस मान को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों में भरी उत्साह है। बताते चलें कि क्रिकेट के शौक़ीन, 21 नवंबर 2026 तक टिकट प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल की बात करें तो यह अगले साल 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक नए फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला 10 अक्टूबर को जोहानसबर्ग में होगा। यह दोनों टीमें एक ही पूल में हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सीईओ संजोग गुप्ता ने इस बेहतरीन प्रतिक्रिया के लिए टूर्नामेंट की वैश्विक लोकप्रियता, अफ्रीकी मेजबान देशों के आकर्षण और लॉन्च से पहले की गई प्रचार गतिविधियों को श्रेय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *