जापान में काम के कमिटमेंट्स की वजह से नींद न आना एक आम समस्या है। इस आम समस्या को ध्यान में रखते हुए टोक्यो में एक डीप स्लीप कॉम्पिटिशन ऑर्गनाइज़ किया गया जिसमें पार्टिसिपेंट्स ने पहले सोने और गहरी नींद लेने की कोशिश की। इस कॉम्पिटिशन का इनाम 2 मिलियन येन या लगभग 14,000 डॉलर से ज़्यादा था।
जापान की राजधानी टोक्यो में गद्दे बनाने वाली कंपनी ‘कोआला स्लीप जापान’ (Koala Sleep Japan) की ओर से 5 अक्टूबर को ‘मैट रेस’ (Matt Race) नाम से एक अनोखी स्लीप कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सबसे जल्दी और गहरी नींद लेने वाले विजेता को लगभग 14 लाख रुपये (20 से 22 लाख येन) का नकद इनाम मि मिला। भारतीय करेंसी में यह राशि करीब 13,52,000 रूपए बनती है।
टोक्यो में हुए इस दिलचस्प और अनोखे कॉम्पिटिशन ‘मैट रेस’ में दर्जनों पार्टिसिपेंट्स ने स्लीप मॉनिटरिंग डिवाइस वाले आरामदायक गद्दों पर ज़्यादा से ज़्यादा 90 मिनट तक नींद ली।
कॉम्पिटिशन के दौरान, पार्टिसिपेंट्स के सिर पर स्लीप मॉनिटरिंग डिवाइस लगे थे, जबकि कुछ लोग अपने साथ सॉफ्ट टॉयज़ भी बिस्तर पर ले गए थे। विनर का चुनाव इस आधार पर किया गया कि उन्हें कितनी जल्दी नींद आई और उनकी नींद कितनी गहरी और आरामदायक थी।
ऑर्गनाइज़िंग कंपनी कोआला स्लीप जापान के क्रिएटिव डायरेक्टर, रीचिरो नाकामा के अनुसार, कॉम्पिटिशन का मकसद नींद के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर नींद के लिए बढ़ावा देना था।
जापान को अत्यधिक काम और नींद की कमी से जूझने वाला देश माना जाता है, इसलिए नींद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अनोखा इवेंट किया गया। ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट के 2021 के डेटा के अनुसार, जापानी नागरिक हर दिन औसतन 7 घंटे और 24 मिनट सोते हैं, जो ऑर्गनाइज़ेशन के सदस्य देशों में सबसे कम औसत है। एक्सपर्ट्स ने यात्रा और देर रात तक काम करने को नींद की कमी के मुख्य कारण बताया है।