‘काला हिरण’ शिकार घटना पर बनी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

फिल्म ‘काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी’ की पहली झलक सामने आ गई है। इस विवादित फिल्म पर सलमान खान और मेकर्स की तरफ से मनमुटाव की भी खबरे आ रही हैं।

सलमान खान ने इस फिल्म के निर्माण पर मेकर्स पर केस किया गया है। वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स का कहना है कि 12 जून को टीजर रिलीज करके हमने पहली लड़ाई जीत ली है। दूसरी लड़ाई हम कोर्ट में जीतेंगे।

गौरतलब है कि इस फिल्म को अभिनेता सलमान खान के 1998 में हुए काला हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि विवादों से बचने के लिए मेकर्स ने बड़ी समझदारी से फिल्म में सलमान से प्रेरित किरदार को अयान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार को लॉयन बिश्नोई नाम दिया है।

गौरतलब है कि सलमान खान ने इस फिल्म के मेकर्स पर हाल ही में केस भी दर्ज करवाया है। इन सबके बीच मेकर्स ने शुक्रवार को यह फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘काला हिरण’ के इस ढाई मिनट के फर्स्ट लुक के आने के बाद चर्चा का बाज़ार गर्म है। इसे देखकर कई बार ऐसा महसूस होता है कि इसके जरिए मेकर्स ने सलमान पर निशाना साधा है। ख़ास बात यह है कि फिल्म के हीरो का लुक सलमान खान से मिलता है। यहां तक कि उसने सलमान जैसा ब्रेसलेट भी पहन रखा है।

फिल्म का निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने किया और अमित जानी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म के बारे में निर्माता अमित जानी ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी पर आधारित है। इसका फोकस बिश्नोई समुदाय के वन्यजीवों को बचाने के संघर्ष पर है। इंडिया टुडे से बातचीत में अमित जानी ने कहा ‘यह नोटिस जल्दबाजी में भेजा गया है। यह फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। यह लीगल कार्रवाई गैर-जरूरी है।

फिल्म में अयान खान का किरदार एक नए कलाकार ने निभाया है। इसके अलावा मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, कमलेश सावंत और नरेश गोसाईं जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *