योगेंद्र यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी के हवाले से विपक्षी दलों से की ये अपील

योगेंद्र यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से हो रहे विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। सामाजिक कार्यकर्ता स्वराज इण्डिया पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष और राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है।

इस वीडियो में उन्होंने विनोद कुमार शुक्ल की कविता का पथ करते हुए कहा, ‘मैं आप सब लोगों को नहीं जानता, लेकिन आपका जो इमोशन, ग़ुस्सा और लक्ष्य है, उसको जानता हूं। मैं कॉकरोच जनता पार्टी, उसके लीडर्स और आप सबको नहीं जानता, लेकिन साथ चलने को जानता हूं। मैं आप सबको सलाम करता हूं।’

देश के तमाम विपक्षी दलों से अपील करते हुए योगेंद्र यादव का कहना है कि आज हमारा धर्म साथ चलना है, भले पार्टी का कोई भी नाम हो। आगे वह कहते हैं कि दल से बड़ा देश है। जहाँ वह सबको मिलकर साथ-साथ चलते हुए इस देश को बचाने की बात करते हैं।

बताते चलें कि काक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुंच गए हैं। नीट परीक्षा पेपर लीक पर यह दल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं। शनिवार सुबह वह अमरीका से दिल्ली आए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

अभिजीत ने वीडियो सन्देश के माध्यम से प्रदर्शन में आने वाले लोगों से अपने साथ एक किताब और तिरंगा लेकर आने की बात कही थी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फूल भेंट करने की भी अपील की और इसे सम्मान व संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

अभिजीत का कहना है कि यह आंदोलन प्यार, शांति और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उनके इस संदेश के बाद प्रदर्शन को लेकर समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *