वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है ‘ओ रोमियो’

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है। इन दिनों शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं।

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है ‘ओ रोमियो’

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर के करियर की सबसे शानदार फिल्मों से एक बनेगी।

फिल्म वेलेंटाइन से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि टीजर के बाद इसके ट्रेलर को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि ये एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी।

प्रोमोशन और इंटरव्यू से जो बात आमने आई है उसके मुताबिक़, यह महज़ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि गहराई, इमोशन और जटिल किरदारों की दुनिया है। इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है। शाहिद कपूर और विशाल इससे पहले ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के लिए साथ काम कर चुके हैं।

 फिल्म ‘ओ रोमियो’ को बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आई है। फिल्म के लिए शाहिद ने 45 करोड़ रुपये फीस ली है। फिल्म में उनके और तृप्ति डिमरी के अलावा तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *